गोंडा, दिसम्बर 13 -- गोण्डा, संवाददाता । जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा छठवीं में चयन के लिए शनिवार को जिले के 16 ब्लॉकों में से 11 परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से परीक्षार्थियों का आना शुरू हुआ। सुबह साढ़े ग्यारह बजे से डेढ़ बजे तक कराई गई। परीक्षा मे कुल 2074 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य सोमेधा पांडे ने बताया कि नवोदय प्रवेश परीक्षा कुल 2759 पंजीकृत छात्रों में से 685 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी है। उन्होंने बताया कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराई गई । कहीं से कोई भी कमियां उजागर नहीं हुई है। डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने बताया कि नवोदय चयन परीक्षा को लेकर जिले में 11 विद्यालयों में बनाए गए थे। डीआईओएस ने बताया कि जीईसी में 274 पंजीकृत विद्यार्थी में से 197, शहीद ए आजम सरदा...