महाराजगंज, अप्रैल 25 -- महराजगंज, निज संवाददाता। जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर आज से कड़ी सुरक्षा के बीच होमगार्ड भर्ती परीक्षा शुरू होगी। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कुल 25 हजार 920 अभ्यर्थी तीन दिनों में छह पालियों में परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा 25, 26 एवं 27 अप्रैल तक चलेगी। प्रतिदिन दो पालियों में आयोजन होगा। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक व दूसरी पाली दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक चलेगी।पुलिस कार्यालय के मीडिया सेल के अनुसार प्रत्येक पाली में 4320 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। परीक्षा को नकल विहीन व पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कड़ी निगरानी की व्यवस्था की है। यह भी पढ़ें- लखीमपुर में आज से शुरू होमगार्ड भर्ती परीक्षा प्रत्येक केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट व एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैना...