गाजीपुर, मई 9 -- बारा। गहमर कोतवाली क्षेत्र के रायसेनपुर गांव के समीप दो किसानों के डेरे पर से लगभग 11 कुंतल गेहूं पर चोरों ने बोरिंग का ताला तोड़कर हाथ साफ कर लिया। पीड़ित ने इसकी लिखित तहरीर गहमर थाने में दी है। जानकारी अनुसार गहमर निवासी सत्यदेव सिंह पुत्र भुवनेश्वर सिंह एवं दीन सिंह पुत्र रामजी सिंह दोनों लोगों का ट्यूबवेल रायसेनपुर गांव के समीप सायर वाले रास्ते में है। मंगलवार की रात हौसला बुलंद चोरो ने दोनों लोगों के ट्यूबवेल का ताला तोड़कर रखे कुल 11 कुंतल गेहूं चुरा ले गए। पीड़ित ने इसकी लिखित तहरीर गहमर थाने में दी है। कोतवाल प्रमोद सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.