उरई, फरवरी 2 -- कोटरा। कोटरा क्षेत्र के ग्राम बरसार में तीन फरवरी से 11 कुंडीय श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन शुरू होगा। प्रधान कौशिक ने बताया कि इस कार्य मे समस्त ग्रामवासियों का सहयोग शामिल है। बताया कि महायज्ञ में भागवताचार्य पुष्पेंद्र द्विवेदी द्वारा कथा व पंडित रशिम शास्त्री द्वारा प्रवचन होंगे। इसके अलावा रात्रि में रामलीला का आयोजन किया जाएगा। यहां पारीक्षत के रूप मे संगीता पत्नी सन्तोष श्रीवास्तव होंगे। वहीं इंद्रपाल राजपूत, रामस्वरूप मास्टर, संतोष कुमार, जाहर सिंह, ख्यालीराम, शिव सिंह, कैलाश, जगदीश, नरेश, ज्ञानसिंग, अमरसिंह, राजेश भी सहयोगी के रुप में मौजूद रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.