बदायूं, अप्रैल 11 -- बदायूं। सदर कोतवाली पुलिस ने अभियान के तहत 11 किलो 100 ग्राम डोडा छिल्का के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। एसएसपी अंकिता शर्मा के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की। कादरी दरगाह तिराहे के पास चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने दो संदिग्धों को रोककर तलाशी ली, जिसमें उनके पास से भारी मात्रा में डोडा छिल्का बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों की पहचान नन्हे पुत्र राम स्वरूप निवासी मैरी बजर थाना मुसाझाग और राजू पुत्र भूपराम निवासी गांव जलालनगर थाना विसारतगंज बरेली के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.