11 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
बिहारशरीफ, अप्रैल 28 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सोहसराय थाना की पुलिस ने लोहगानी मोहल्ला से 11 किलो गांजा के साथ तस्कर सुजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश ने बताया कि गुप्त सूचना पर उसके घर में छापेमारी की गयी। घर में छिपाकर रखा गया गांजा बरामद किया गया। आरोपित को भी मौके से पकड़ा गया। वह पहले भी गांजा तस्करी के मामले में जेल की हवा खा चुका है। गांजा तस्करी के इस नेटवर्क का पता चलाया जा रहा है। (बिहारशरीफ से अमित कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.