जहानाबाद, मार्च 22 -- घोसी, निज़ संवाददाता। घोसी थाना क्षेत्र के नौसहारा मोड़ के समीप पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम रमेश कुमार बताया जा रहा है जो हुलासगंज थाना क्षेत्र के केवला गांव का निवासी बताया गया है। घटना के संदर्भ में थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी बाइक से एक युवक गांजा की तस्करी कर दक्षिण के तरफ जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम गठित करते हुए घेराबंदी की गई। इसके बाद पुलिस ने एक बाइक पर सवार व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके बैग से 11 पैकेट में बंद 11 किलो 370 ग्राम सुखा गांजा जप्त हुआ। घोसी थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस पुलिस पदाधिकारी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.