बरेली, अप्रैल 2 -- शहर से लेकर देहात तक कई सड़कों का निर्माण और मरम्मत कार्य शीघ्र शुरू होगा। शासन स्तर से करीब 11 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृति हो गया है। बजट की पहली किस्त जारी होने के बाद लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद शीघ्र ही सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। विभाग का प्रयास है कि बरसात से पहले सड़क निर्माण कार्य पूरा हो जाए जिससे लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। लोक निर्माण विभाग को स्टेडियम रोड पर सिटी हार्ट कालोनी में लिंक गलियों के निर्माण के लिए 2.55 करोड़ रुपये का बजट आवंटित हुआ है। सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके साथ ही पीलीभीत बाईपास मुख्य मार्ग से शहीद भगत सिंह अस्पताल होते हुए डॉ. नयन सिंह के प्लॉट तक सड़क निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 2.62 करोड़ रु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.