उन्नाव, फरवरी 21 -- बांगरमऊ। हरदोई-उन्नाव मार्ग से चक हनुमान होते हुए ग्राम कलवारी महम्दाबाद को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग की चौड़ाई पूर्व में महज 3.75 मीटर थी। मार्ग के संकरे होने से ग्रामीणों को आवागमन करने में परेशानी होती थी। बीते दिनों चौड़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग ने मार्ग का सर्वे कराकर रिपोर्ट शासन को भेजी थी। शासन द्वारा चौड़ीकरण के लिए 11 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है। विभागीय जानकारों ने बताया कि चौड़ीकरण के बाद मार्ग की 5.50 मीटर चौड़ा हो जाएगा। इससे क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। शनिवार को क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत कटियार ने नारियल फोड़कर मार्ग चौड़ीकरण का शुभारंभ किया। इसदौरान जयपाल, कमलेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.