बलिया, जून 24 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। रेवती-बैरिया मार्ग पर गंगा पाण्डेय के टोला से 1942 की क्रांति के नायक अमर शहीद श्री कौशल किशोर सिंह स्मृति द्वार, नारायणगढ़ ढाला होते हुए दुर्जनपुर तक लगभग छह किमी लम्बी और पांच मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण लगभग 11 करोड़ की लागत से होगी। पांच मीटर चौड़ाई में इस सड़क के बन जाने से करीब एक दर्जन गांवों की कनेक्टिविटी काफी बेहतर हो जाएगी। इस 'अमर शहीद श्री कौशल किशोर सिंह मार्ग' के निर्माण कार्य का भूमिपूजन दुर्जनपुर कम्पोजिट विद्यालय के पास आयोजित कार्यक्रम में डॉ. विपुलेन्द्र प्रताप सिंह ने किया。

डॉ. सिंह का संबोधन अपने संबोधन में डॉ. सिंह ने कहा कि पिताजी (पूर्व सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त) ने सड़क, शिक्षा, चिकित्सा व रेल यातायात के क्षेत्र में जिले के विकास के लिए जो अभियान शुरू किया था, वह लगातार ...