11 करोड़ की साइबर ठगी में अंतरराज्यीय गैंग का सदस्य गिरफ्तार
फिरोजाबाद, जुलाई 15 -- डिजिटल अरेस्ट, इन्वेस्टमेंट, पेपर ट्रेडिंग आदि के माध्यम से लाखों रुपये की ठगी करने वाले साइबर ठग पुलिस के निशाने पर हैं। इसी क्रम में रसूलपुर थाना पुलिस ने 11 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के सदस्य को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर तमिलनाडु, तेलंगाना एवं दिल्ली से 12 शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। जिनमें डिजिटल अरेस्ट, इन्वेस्टमेंट, पेपर ट्रेडिंग आदि के माध्यम से 11 करोड़ रुपये की ठगी की गई है। जांच के दौरान जुबैर खान पुत्र शाहिद खान मोहल्ला हुसैनी हाल निवासी जमालपुर थाना मटसेना, सैफ अली, मोहम्मद जैद, मौरिस, मोहम्मद हसन का नाम प्रकाश में आए हैं। जिनमें से जुबैर खान द्वारा साइबर फ्रॉड से प्राप्त 19 लाख रुपये की धनराशि विभिन्न बैंक खातों से निकाली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.