वाराणसी, जून 10 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बंगाल की खाड़ी में बने निम्नदाब एवं अफगानिस्तान एवं पाकिस्तान के ऊपर बने पश्चिमी विक्षोभ के कारण गुरुवार शाम से बनारस समेत पूर्वांचल में भी मौसम बदलने का संकेत है। गुरुवार एवं शुक्रवार को चमक और गरज के साथ बौछारें पड़ने एवं 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने का संकेत है।मंगलवार रात जनपद के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में तेज रफ्तार हवा के बीच कहीं तेज बारिश तो कहीं बूंदाबादी हुई। इससे रात की उमस से लोगों को कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार पांच मिमी बारिश हुई थी। हालांकि इसका असर बुधवार को सूरज निकलने के पहले तक ही रहा। यह भी पढ़ें- UP Rain Alert: भीषण गर्मी के बीच आया आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जानें कल कैसा रहेगा मौसम सूर्योदय के बाद आसमान साफ हो गया था। हल्के बादलों की आवाजाही के ...