चतरा, दिसम्बर 11 -- चतरा, संवाददाता। चतरा पुलिस इन दिनों पोस्ते की खेती विनष्टीकरण अभियान चला रही है। पुलिस अभी शुरुआती दौरा में ही अधिक से अधिक पौधों को नष्ट करदेना चाह रही है। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार गुरूवार को जिले में अवैध अफ़ीम की खेती के उन्मूलन हेतु विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के क्रम में लावालौंग थाना क्षेत्र के बरहेट में गांव में 10 एकड़ में लगे पोस्ते के फसल को नष्ट किया गया। वहीं वशिष्ठनगर थाना क्षेत्र के राजगुरू गांव में 1 एकड़ में लगे पोस्ते के फसल को नष्ट किया गया। यानि इस प्रकार कुल 11 एकड़ वन भूमि में की जा रही अवैध पोस्ते की खेती को शुरुआती अवस्था में ही नष्ट किया गया। एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि अवैध खेती में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान की जा रही है, तथा उनके विरुद्ध आवश्यक विधि-सम्मत कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.