घाटशिला, दिसम्बर 5 -- मुसाबनी, संवाददाता। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने गुरुवार को मुसाबनी बीआरसी भवन में चल रहे शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि बीआरसी शिक्षा व्यवस्था की बुनियादी संरचना का महत्वपूर्ण आधार है, यहां से ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की शुरुआत प्रशिक्षित, सजग और नवाचार और तकनीकपूर्ण शिक्षकों से होती है, बीआरसी न केवल प्रशासनिक इकाई है, बल्कि यह विद्यालयों की शैक्षणिक प्रगति, शिक्षक क्षमता-विकास और सतत् मॉनिटरिंग का केंद्र है। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि हर शिक्षक में विषय-ज्ञान, नवाचार-आधारित शिक्षण और सतत सुधार की प्रवृत्ति विकसित करना आवश्यक है। कक्षा-कक्ष शिक्षण में नवीन पद्धतियों का समावेशन, विशेषकर फाउंडेशनल लर्निंग, न्यूमेरसी, लर्निंग आउटकम-आधारित शिक्षण और गतिविधि-आधारित शिक्षा को स्कू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.