फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 22 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने 11 उपनिरीक्षकों की तैनाती में फेरबदल कर दिया है। कायमगंज कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक अंकुर भाटी को कस्बा चौकी इंचार्ज बनाया है। यहां तैनात सोमवीर सिंह को फतेहगढ़ कोतवाली की सिविल लाइन का चौकी इंचार्ज बनाया है।दरोगा मानसिंह को मऊदरवाजा थाने से कायमगंज कोतवाली में तैनाती दी है। मऊदरवाजा पर तैनात महेंद्र सिंह चंदेल को कमालगंज थाने भेजा गया है। कमालगंज से विमल कुमार को कादरीगेट थाने भेजा गया है। फतेहगढ़ कोतवाली से महेश कुमार को राजेपुर थाना भेजा गया है। राजेपुर से सत्यदेव ओझा को फतेहगढ़ कोतवाली भेजा गया है। शमसाबाद थाने से दरोगा वीर सिंह यादव को फतेहगढ़ कोतवाली भेजा गया है। अमृतपुर थाने से दरोगा रवि सोलंकी को फतेहगढ़ कोतवाली भेजा है। पुलिस लाइन से प्रताप सिंह को थाना...