नई दिल्ली, नवम्बर 11 -- Infinix Xpad 30 launched: इंफिनिक्स ने अपने नए और किफायती टैबलेट के तौर पर Infinix Xpad 30 को कुछ चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है। फिलहाल यह टैबलेट फिलीपींस में कई ऑनलाइन रिटेलर्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध है। नया टैबलेट तीन कलर्स में आता है। रैम और स्टोरेज के हिसाब से इसे दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हेलियो चिपसेट लगा है और इसमें 6GB तक रैम मिलती है। इस टैबलेट में 7200mAh की बैटरी भी दी गई है। नए टैब में 11 इंच की डिस्प्ले है, जो 120 हर्ट्ज तक के रिफ्रेश रेट और 1.5K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करती है।इतनी है Infinix Xpad 30 की कीमत इनफिनिक्स एक्सपैड 30 के बेस वेरिएंट (4GB रैम और 128GB स्टोरेज) की कीमत फिलीपींस में PHP 14,999 (यानी लगभग 22,000 रुपये) से शुरू होती है। यह टैबलेट 6...