नैनीताल, अप्रैल 9 -- भीमताल। नगर के बिड़ला संस्थान का वार्षिकोत्सव 'स्पेक्ट्रम 2026' 11 अप्रैल से मनाया जाएगा। शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। संस्थान के निदेशक डॉ. बीके सिंह ने बताया कि स्पेक्ट्रम 2026 का आयोजन 11 से 13 अप्रैल तक होना है। तैयारी को लेकर गुरुवार को थानाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान निदेशक बीके सिंह, डॉ. हेम चंद्र पांडे, डॉ. नीरज बिष्ट, डॉ. संदेश त्रिपाठी, नितिन, प्रेम सिंह कुल्याल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...