दुमका, अप्रैल 10 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत राधा कृष्ण मंदिर के प्रांगण मे मयूरनाथ मे होने वाली सप्तदिवसीय श्रीमद भागवत कथा के आयोजन की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। बताते चलें की मयूरनाथ मे राधा कृष्ण मंदिर के प्रांगण में 11 अप्रैल से 17 अप्रैल तक सप्तदिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा का समय मयूरनाथ में संध्या 6 बजे से प्रारम्भ होगी तथा 18 अप्रैल को हवन पूर्णाहुती व भंडारा के साथ ही भागवत कथा का समापन हो जाएगा। मयूरनाथ में कथा वाचिका के रूप में पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी मां ध्यानमूर्ति गिरी (श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी) होंगी। आयोजन स्थल पर कार्यकर्ता बड़े उत्साह के साथ मैदान को समतल करने में जुटे हैं, ताकि कथा सुनने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आरामदायक व्यवस्था हो सके। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.