मेरठ, मार्च 20 -- चौधरी चरण सिंह विवि कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में बीए, बीकॉम, बीएससी एनईपी (ओल्ड) पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 11 अप्रैल से दो पालियों में शुरू हो जाएंगी। 29 मई तक प्रस्तावित इन परीक्षाओं में द्वितीय, चतुर्थ एवं षष्टम सेमेस्टर की मुख्य एवं एक्स-बैक के पेपर अलग-अलग पैटर्न पर होांगे। दूसरे एवं चौथे सेमेस्टर की एक्स-बैक परीक्षा विस्तृत उत्तरीय पैटर्न पर जबकि छठे सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा बहुविकल्पीय और एक्स-बैक विस्तृत उत्तरीय पैटर्न पर होगी। सत्र 2025-26 में समर्थ पोर्टल से प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं का द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा कार्यक्रम अलग से जारी होगा। शुक्रवार को जारी कार्यक्रम यूजी एनईपी ओल्ड विद्यार्थियों के लिए है। 28 मार्च से होंगे बीएड फाइनल के प्रैक्टिकलविवि से संबद्ध कॉलेजों में बीएड फाइनल के प्रैक्टिकल 28 मार...