मुजफ्फर नगर, अप्रैल 9 -- मुजफ्फरनगर श्री खाटू श्याम सेवा प्रचार समिति के तत्वावधान में आगामी 11 और 12 अप्रैल को भव्य श्री श्याम अखाड़ा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष विकास गोयल ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि उत्सव की शुरुआत शनिवार, 11 अप्रैल को प्रात: 8:00 बजे मनोकामना पूर्ण निशान यात्रा से होगी। यह यात्रा नगर के हृदय स्थल शिव चौक से प्रारंभ होकर झांसी की रानी और नई मंडी पुल होते हुए गणपति धाम स्थित खाटू श्याम मंदिर पर विश्राम लेगी।महोत्सव के दूसरे दिन, 12 अप्रैल को सांय 7:30 बजे से नई मंडी स्थित रामलीला भवन में श्री श्याम अखाड़ा सजेगा। इस भजन संध्या में देश के ख्याति प्राप्त भजन गायक अपनी प्रस्तुति देंगे, जिनमें पंजाब से विजय जी महाराज, पहाड़गंज से सुरेश चंद्र गुप्ता, जयपुर से सौरव शर्मा और दिल्ली से साहिल सांव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.