गोरखपुर, मार्च 14 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता दक्षिण भारत के मंदिरों का दर्शन कराने के लिए आईआरसीटीस) भारत गौरव ट्रेन चलाएगा। ये ट्रेन गोरखपुर से 11 अप्रैल को चलेगी और 22 अप्रैल को वापस आएगी। 12 दिन के सफर में यात्रियों को तिरूपति बालाजी मंदिर, रामनाथ स्वामी मंदिर (रामेश्वरम), मीनाक्षी मन्दिर (मदुरै), कन्याकुमारी दर्शन और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग दर्शन कराने का मौका मिलेगा।ट्रेन में यात्रियों के चढ़ने-उतरने के लिए गोरखपुर, मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी एवं ललितपुर स्टेशन पर सुविधा मिलेगी। इन स्टेशनों से यात्री बुकिंग करा सकते हैं। ट्रेन में कुल 751 बर्थ हैं, जिसमें वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में कुल 49 सीटें, वातानुकूलित तृती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.