शाहजहांपुर, अप्रैल 5 -- संपूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह ने फरियादियों को सुना। 11 अधिकारी गैरहाजिर रहने पर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताई। इस दौरान आईं 35 शिकायतों में से 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शनिवार को तहसील सभागार में सीडीओ डॉक्टर अपराजिता सिंह ने सबसे पहले अधिकारियों की उपस्थिति ली। इस दौरान कई विभागों के 11 अधिकारी गैर हाजिर मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। गैर हाजिर सीडीपीओ निगोही की जगह पर कोई अन्य कर्मचारी आने पर उन्होंने कर्मचारियों से सीडीपीओ की लाइव लोकेशन मंगवाकर देखी। संपूर्ण समाधान दिवस में उपमुख्य चिकित्साधिकारी, सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, सहायक अभियंता जल निगम, सहायक अभियंता नलकूप, बीडीओ मदनापुर, खंड शिक्षा अधिकारी खुदागंज, सीडीपीओ निगोही, एडीओ पंचायत मदनापुर, एडीओ कृषि निगो...