नई दिल्ली, अगस्त 10 -- Moon Rashifal Venus Transit Shukra, शुक्र, चंद्र गोचर राशिफल : कल के दिन चंद्र और शुक्र अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। चंद्रमा मन के कारक हैं तो शुक्र प्रेम, कला और धन के दाता माने जाते हैं। 11 अगस्त के दिन सावन की शिवरात्रि भी है। इस दिन चंद्रमा राशि परिवर्तन कर रहे हैं और शुक्र अपना नक्षत्र बदलने जा रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 11 अगस्त को सुबह में 4.42 मिनट पर कर्क राशि में चंद्रमा प्रवेश करने जा रहे हैं। वहीं, शुक्र का नक्षत्र गोचर सुबह में 06:33 मिनट पर हस्त नक्षत्र में होगा। हस्त नक्षत्र के स्वामी ग्रह चंद्रमा माने जाते हैं। चंद्र के नक्षत्र में शुक्र का गोचर 25 अगस्त तक होगा। कर्क राशि में चंद्र प्रवेश कर गुरु के साथ युति करेंगे और गजकेसरी राजयोग का निर्माण भी करेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं चंद्र और श...