नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर 2026 से होने जा रही है। इस बार नवरात्रि का पहला दिन रविवार को रहेगा। मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा के साथ अगले नौ दिनों तक घरों और मंदिरों में धार्मिक आयोजन होंगे। नवरात्रि का समय ज्योतिष के लिहाज से भी खास माना जाता है। इस दौरान कुछ राशियों के लिए करियर, धन और कारोबार से जुड़े मामलों में अच्छे संकेत मिल सकते हैं। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की पूजा करने और नियम के अनुसार व्रत रखने की परंपरा है। मान्यता है कि इन नौ दिनों में माता की भक्ति करने से मन को शांति मिलती है और घर में सकारात्मक माहौल बनता है। इस बार नवरात्रि के दौरान कुछ राशि वालों के लिए ग्रहों की स्थिति भी अनुकूल रह सकती है।मेष राशि मेष राशि वालों के लिए नवरात्रि का समय अच्छा रह सकता है। नौकरी में काम की जिम्मेदा...