लातेहार, सितम्बर 23 -- लातेहार, प्रतिनिधि। 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर जिला आयुष कार्यालय लातेहार में बुधवार को विधिवत पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह ने किया। इस अवसर पर आयुर्वेद के महत्व और स्वस्थ जीवन में इसकी उपयोगिता पर चर्चा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि आयुर्वेद की चिकित्सा पद्धति करीब पांच हजार वर्षों से चली आ रही है। यह प्राचीन चिकित्सा पद्धति स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति को जन-जन तक पहुंचाना विभाग का प्रमुख उद्देश्य है। यह भी पढ़ें- Haldwani News: संतुलित आहार, दिनचर्या और ऋतुचर्या को जीवन में अपनाने की सलाह उन्होंने लोगों से आयुर्वेद के प्रति ...