11वें नंबर के बल्लेबाज ने उड़ा दिए भारतीय गेंदबाजों के होश, 4 छक्के जड़कर रच दिया इतिहास
नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- ऑकलैंड में पहले वनडे इंटरनेशनल मैच में टीम इंडिया की नाक में दम न्यूजीलैंड के किसी स्पेशलिस्ट बैटर ने नहीं किया, बल्कि एक ऐसे बल्लेबाज ने किया, जो असल में बल्लेबाज नहीं, बल्कि गेंदबाज है। जी हां, न्यूजीलैंड की टीम के नंबर 11 के बल्लेबाज ब्लेयर टिकनर, जो कि एक गेंदबाज हैं, उन्होंने भारतीय टीम के होश उड़ा दिए। उन्होंने भारतीय गेंदबाजों को आड़े हाथों लिया और एक के बाद एक 4 छक्के अपनी पारी में जड़कर एक स्पेशल रिकॉर्ड बना दिया। भारत के खिलाफ इससे पहले किसी बल्लेबाज ने ऐसा नहीं किया था, लेकिन ब्लेयर टिकनर ने कमाल कर दिखाया। ब्लेयर टिकनर भारत के खिलाफ नंबर 11 पर बल्लेबाजी करते हुए वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट मैच की एक पारी में 4 छक्के जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ 3 ही ऐसे खिलाड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.