11वें दिन 61 महिलाओं ने उतारी संकटमोचन की आरती
वाराणसी, मार्च 29 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। जैसे जैसे हनुमान जयंती निकट आती जा रही है वैसे वैसे हनुमान ध्वजा प्रभातफेरी में शामिल होने वाले भक्तों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। प्रभातफेरी के 11वें दिन रविवार को 251 भक्तों में लाल ध्वजाएं वितरित की गईं। 61 महिलाओं को आरती की सजी हुई थाली दी गई। प्रभातफेरी दुर्गाकुंड स्थित धर्मसंघ शिक्षा मंडल के मुख्य द्वार से आरंभ होकर निर्धारित मार्गों से होते हुए संकटमोचन मंदिर पहुंची। ध्वजाओं के अर्पण के बाद आरती उतारी गई। सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया गया। इससे पूर्व अतिथि भरत लाडिया एवं प्रदीप तुलस्यान ने पुष्प सज्जित रथ पर विराजमान संकटमोचन भगवान की अनुकृति के समक्ष ज्योत जलाई। प्रभातफेरी में माहेश्वरी समाज, दादीधाम रामकटोरा, मारवाड़ी युवा मंच गंगा शाखा, अरिंदम शाखा का विशेष सहयोग रहा। हनुमान ध्वज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.