पाकुड़, सितम्बर 24 -- पाकुड़। 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयुर्वेद के महत्व एवं उपयोगिता के प्रति आमजनों को जागरूक करने के उद्देश्य से आयुष विभाग, पाकुड़ द्वारा बुधवार को जिले में आयुर्वेद जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जागरूकता रैली का शुभारंभ योग भवन से किया गया, जो वी.आई. रोड होते हुए निर्धारित मार्ग से गुजरी। रैली के माध्यम से लोगों को आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को अपनाने, स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक रहने तथा आयुर्वेद की प्राचीन एवं वैज्ञानिक परंपरा से जुड़ने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर जिला आयुष पदाधिकारी डॉ. विपिन चंद्र गुप्ता ने कहा कि आयुर्वेद दिवस के माध्यम से आमजनों को आयुर्वेद की उपयोगिता, महत्व एवं स्वस्थ जीवनशैली में इसकी भूमिका के प्रति जागरूक किया जाता है। यह भी पढ़ें- Mau News: आयुर्वेद दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य शि...