भागलपुर, सितम्बर 25 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के तत्वावधान में रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ भागलपुर द्वारा 11वीं राज्यस्तरीय सब-जूनियर बालक व बालिका रग्बी प्रतियोगिता का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। सैंडिस कंपाउंड में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि भागलपुर के उप विकास आयुक्त रवि राकेश ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर डीडीसी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से जिले और राज्य में रग्बी खेल को बढ़ावा मिलेगा। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बिहार और भागलपुर की छुपी हुई खेल प्रतिभाओं को तराशकर उन्हें राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन कर बिहार राज्य की टीम गठित की जाएगी, जो आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में राज्य का प्रतिन...