11वीं में नामांकन के लिए 25 तक आवेदन का मौका
बेगुसराय, अप्रैल 20 -- भगवानपुर। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 11वीं में एडमिशन के लिए आवेदन फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। इंटर में एडमिशन के लिए अब स्टूडेंट्स 25 अप्रैल तक वेबसाइट https://ofssbihar.net के माध्यम से कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म भरकर आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 18 अप्रैल थी, जिसे बढ़ा कर 25 अप्रैल कर दिया गया है। बिहार बोर्ड सहित सीबीएसई, आईसीएसई व देश के अन्य परीक्षा बोर्डों के मैट्रिक उत्तीर्ण व पात्र विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी या असुविधा होने पर हेल्पलाइन नम्बर 0612-2230009 पर सम्पर्क किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- इंटर नामांकन: सीबीएसई से 10वीं वालों को भरना होगा फॉर्म आठ यह भी पढ़ें- इंटर नामांकन : ऑनलाइन प्रक्रिया फिर शुरू, सारण के सीबीएसई व अन्य ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.