अररिया, अप्रैल 9 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि शैक्षणिक सत्र 2026-28 में कक्षा 11 वीं में नामांकन की प्रक्रिया बुधवार की शाम से शुरु हो गया है। विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन 18 अप्रैल तक कर सकते हैं। हालांकि नेटवर्क के कारण ऑनलाइन आवेदन करने में विद्यार्थी को परेशानी हो रही थी। केएन इंटर कॉलेज कुर्साकांटा के प्राचार्य प्रो अजय कुमार झा ने बताया कि विद्यार्थी उच्च माध्यमिक स्तर व इंटर की शिक्षा प्रदान करने वाली मान्यता प्राप्त सभी सरकारी व गैर सरकारी इंटर स्तरीय शिक्षण संस्थानों में नामांकन के लिए ओएफएसएस के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। किसी भी हालत में ऑफ लाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। विद्यार्थी ओएफएसएस के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भरते समय न्यूनतम 10 व अधिक 20 विकल्प चुन सकते हैं। चुना गया विकल्प अंतिम माना जाएगा। बिहार बोर्ड ने डिग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.