दुमका, जून 19 -- संदीप कुमार राम दुमका। जिला सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस दुमका में कक्षा 11वीं में नव नामांकित छात्र-छात्राओं के स्वागत के लिए प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत कर उन्हें विद्यालय के शैक्षणिक माहौल से परिचित कराना और उनमें आत्मविश्वास व उत्साह भरना था। प्राचार्य महेंद्र राजहंस ने कहा कि स्कूल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। यहां स्मार्ट कक्षाएं, सुसज्जित प्रयोगशालाएं, आधुनिक पुस्तकालय और खेलकूद की बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध हैं। नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर और पुष्प देकर स्वागत किया गया। शिक्षकों ने विद्यालय की गतिविधियों, शैक्षणिक कैलेंडर, पाठ्यक्रम, परीक्षा प्रणाली, विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब और खेल सुविधाओं के बारे में विस...