सिमडेगा, अप्रैल 14 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जैक द्वारा जारी कक्षा 11वीं बोर्ड परीक्षा-2026 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जैक द्वारा परिणाम पर गौर डालें तो इस परीक्षा में जिले के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस परीक्षा में जिले के कुल 5133 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से कुल 5080 छात्र-छात्राएं सफल घोषित किए गए। इस परीक्षा का रिजल्ट 98.96 प्रतिशत रहा। जबकि पिछले वर्ष के 11वीं का रिजल्ट 99.12 प्रतिशत रहा था। यानी की पिछले साल के मुकाबले इस बार हल्की गिरावट जरूर दर्ज हुई है। लेकिन प्रदर्शन अब भी काफी संतोषजनक माना जा रहा है। परीक्षा परिणाम में छात्राओं का दबदबा साफ देखने को मिला। यह भी पढ़ें- JAC Board Result 2026: झारखंड जैक बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट अगले सप्ताह आने की उम्मीद, 11वीं में 99.12 फीसदी पास? छात्राओं का ...