हरिद्वार, जनवरी 15 -- रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत टिहरी विस्थापित कॉलोनी में 11वीं कक्षा के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया, जबकि इलाके में शोक की लहर है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अभिनव चौहान (17 वर्ष) पुत्र समीर चौहान उर्फ कुलदीप चौहान के रूप में हुई है। अभिनव 11वीं कक्षा का छात्र था और ऑनलाइन पढ़ाई कर रहा था। वह परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता फरीदाबाद में एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं और घटना के समय घर पर मौजूद नहीं थे। परिजनों ने बताया कि बीती रात करीब दो बजे अभिनव खाना खाकर अपने कमरे में गया था। रात तीन बजे तक किसी से फोन पर बात करता रहा। इसके बाद सुबह जब उसकी मां उसे देखने कमरे में गईं तो उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.