झांसी, जुलाई 11 -- झांसी। स्कूल की छुट्टी के बाद मामूली विवाद में करीब 18-19 युवकों ने 11वीं के छात्र पर लोहे की रॉड, लाठी-डंंडों से हमला कर दिया। जिससे उसका सिर फूट गया। वहीं उसे बचाने बड़ा भाई आया तो उसे भी दौड़ा-दौड़ा कर पीट दिया। जिससे दोनों भाई लहूलुहान हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसका वीडियो वॉयरल होने के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में 9 नामजद व 10 अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीडियो 7 जुलाई का बताया जा रहा है।मोहल्ला शेखबाड़ा निवासी जहीरउद्दीन का 16 वर्षीय बेटा जराफ कुरैशी खातीबाबा स्थित एक नामचीन स्कूल में कक्षा 11वीं का छात्र है। बीती 7 जुलाई को छुट्टी के बाद बारिश होने पर उसे लेने बड़ा भाई काजिम कुरैशी कार से ग...