प्रयागराज, अप्रैल 12 -- प्रयागराज, संवाददाता। शिवकुटी में 11वीं के एक छात्र को अगवाकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। छात्र के पिता ने उसके स्कूल के ही तीन पूर्व छात्रों व कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।कर्नलगंज थानाक्षेत्र के जजेज कॉलोनी निवासी सचिन कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका 16 वर्षीय बेटा प्रांजल प्रकाश तेलियरगंज के एक स्कूल में 11वीं का छात्र है। नौ अप्रैल को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे स्कूल से निकलते समय उसके स्कूल के पूर्व छात्र शोभित मिश्रा, देवांश ठाकुर और शाश्वत शुक्ला अपने कुछ साथियों के साथ कार से पहुंचे और प्रांजल को फुसलाकर कार में बैठा लिया। आरोपी उसे लेकर अपट्रॉन पुल के नीचे पहुंचे और कार लॉक कर उसे पीटा, फिर पिस्टल सटाकर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि मोबाइल छीनकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.