11वीं की तीसरी मेघा सूची जारी, 18 जून तक करें नामांकन
अररिया, जून 15 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट 11 वीं सत्र 2026-28 में नामांकन के लिए तीसरी चयन सूची सोमवार को जारी कर दिया है। केएन इंटर कॉलेज कुर्साकांटा के प्राचार्य प्रो अजय कुमार झा ने बताया कि प्रथम व द्वितीय चयन सूची के बाद बचे सीटों पर तीसरी चयन सूची के आधार पर इंटर व प्लस टू स्कूलों में विद्यार्थी का नामांकन होगा। विद्यार्थी 18 जून तक नामांकन करा सकते हैं। चयनित विद्यार्थियों को ओएफएसएस पोर्टल से अपना इंटिमेशन लेटर डाउनलोड कर मूल प्रमाण पत्र व अंक पत्र की छाया कॉपी के साथ एचएलसी, पासपोर्ट साइज फोटो आदि कागजात के साथ चयनित शिक्षण संस्थानों में जमा करना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.