11वीं की छात्रा के लापता होने पर अपहरण की आशंका
गुमला, जून 29 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र से 11वीं कक्षा की एक छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में छात्रा की मां ने गुमला थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार15 जून को नाबालिग छात्रा स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी,लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की। इस दौरान उन्हें आशंका हुई कि विशुनपुर निवासी एक युवक छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। घटना के बाद से छात्रा का कोई पता नहीं चल सका है।परिजनों ने गुमला थाना में शिकायत दर्ज कर छात्रा की बरामदगी और मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.