बोकारो, जून 23 -- गोमिया, प्रतिनिधि। पिट्स मॉडर्न स्कूल, गोमिया द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के कक्षा एकादश के विद्यार्थियों के लिए परिचय-सह-दिशा निर्देश सत्र का सफल आयोजन किया गया। यह विद्यार्थियों के शैक्षणिक जीवन के एक नए एवं महत्वपूर्ण चरण की शुरुआत का प्रतीक बना। विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यालय के अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नीलांजना दासगुप्ता एवं बीपी वर्मा द्वारा प्राचार्य बृज मोहन लाल दास का स्वागत किया गया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को अनुशासन, समर्पण, शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं चरित्र निर्माण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रेरित किया। कहा कि कक्षा ग्यारहवीं विद्यार्थियों के शैक्षणिक जीवन का अत्यंत महत्वपूर्ण पड़ाव है। स्वीटी भाटिया ने धन्यवाद ज्ञापन किया। उपाध्यक्ष अरिंदम दासगुप्ता ने कहा कि ...