लोहरदगा, अप्रैल 16 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के होटल रेड रॉक में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से झारखण्ड टूरिज्म इंचार्ज अरविन्द कुमार चौधरी एवं मोईना दत्ता ने बताया कि देखो अपना देश और एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत छह ज्योतिर्लिंग एवं शिरडी दर्शन का शुभारम्भ 11 मई को झारसुगड़ा से किया जाएगा। यह यात्रा भारत गौरव पर्यटन ट्रेन योजना अंतर्गत भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड (आईआरसीटीसी ) जो रेलवे मंत्रालय भारत सरकार के अधीन एक नवरत्न सार्वजनिक उपक्रम है, उसके द्वारा किया जा रहा है। यात्रा झारसुगड़ा से प्रारम्भ हो राउरकेला, रांची मुरी, बोकारो, गया, राजगीर, पटना होते हुए छह ज्योतिर्लिंग का दर्शन यात्रियों को कराएगी। यह भी पढ़ें- हजारीबाग रोड स्टेशन से छह ज्योतिर्लिंग और शिरडी धाम की धार्मिक यात्रा के लिए भारत गौरव ट्रेन ज...