गुड़गांव, जून 18 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। डीएचबीवीएन की स्मार्ट सिटी शाखा ने न्यू पालम विहार सब डिविजन अंतर्गत आने वाले 11केवी क्षमता के 12 से अधिक फीडर को भूमिगत करने की योजना बनाई है। इसके ऊपर करीब 74 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इन फीडर के भूमिगत होने के बाद आंधी के दौरान बिजली सप्लाई बाधित नहीं होगी। डीएचबीवीएन के उपमंडल अभियंता विक्रम परमार के मुताबिक इन फीडर के भूमिगत होने से न्यू पालम विहार, साईं कुंज, चंदन नगर, गांव बजघेड़ा, गांव दौलताबाद, राजेंद्रा पार्क, विष्णु गार्डन, स्वरूप गार्डन, अशोक विहार, रतन विहार आदि कॉलोनियों को फायदा होगा। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...