नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- ज्वैलरी कंपनी पीसी ज्वैलर ने शुक्रवार को बताया है कि कर्ज घटाने से जुड़ी अपनी मौजूदा योजना के तहत उसने कंसोर्शियम लेंडर्स के साथ अपने ज्वाइंट सेटलमेंट एग्रीमेंट के मुताबिक बकाया बैंक कर्ज का करीब 10 पर्सेंट और चुका दिया है। पीसी ज्वैलर लिमिटेड ने बताया है कि इस हालिया कर्ज कटौती के बाद सेटलमेंट एग्रीमेंट होने से लेकर अब तक उसने अपने बकाया बैंक कर्ज का 90 पर्सेंट से ज्यादा चुका दिया है। पीसी ज्वैलर के शेयर शुक्रवार को BSE में 9.58 रुपये पर बंद हुए हैं। पीसी ज्वैलर बोनस शेयर देने के साथ ही अपने शेयरों का बंटवारा भी कर चुकी है। कर्ज-मुक्त होने की राह पर कंपनीज्वैलरी कंपनी पीसी ज्वैलर लिमिटेड (PC Jeweller) ने बताया है कि मौजूदा प्रगति कर्ज-मुक्त होने का दर्जा हासिल करने के उसके लक्ष्य के मुताबिक है। पीसी ज्वैलर ने कहा ...