नई दिल्ली, फरवरी 25 -- Aditya Infotech Ltd Share: आदित्य इन्फोटेक लिमिटेड के शेयरों में बुधवार सुबह जोरदार हलचल देखने को मिली। बीएसई पर शेयर 10 फीसदी के अपर सर्किट के साथ 1,614.50 रुपये पर पहुंच गया। सुबह 9:44 बजे तक बीएसई पर करीब 71.5 लाख शेयरों में कारोबार हुआ, जबकि एनएसई पर 8.7 लाख शेयरों की ट्रेडिंग दर्ज की गई। उसी समय शेयर करीब 9.35 फीसदी की तेजी के साथ 1,605 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था। तुलना करें तो BSE सेंसेक्स सिर्फ 0.59 फीसदी चढ़कर 82,714 के स्तर पर था, यानी कंपनी का शेयर बाजार से कहीं ज्यादा तेजी दिखा रहा था।क्या है डिटेल मंगलवार को कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि प्रमोटर ग्रुप के तहत हरि खेमका बिजनेस फैमिली ट्रस्ट और ऋषि खेमका करीब 2 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रहे हैं। कुल मिलाकर 23,55,961 इक्विटी शेयरो...