मैनपुरी, फरवरी 5 -- योगी सरकार ने किशनी नगर पंचायत क्षेत्र की जलनिकासी के लिए 109.47 करोड़ रुपये के बड़े बजट को मंजूरी दी है। नगर पंचायत की ओर से इस संबंध में शासन को पत्र लिखा गया था। शासन ने पत्र से जुड़े प्रस्ताव को मंजूर ही नहीं किया बल्कि प्रस्ताव से जुड़े कार्य को पूरा कराने के लिए पहली किश्त के रूप में 50 लाख रुपये का बजट भी जारी कर दिया है। बजट मिलने के बाद डीएम ने ईओ को निर्माण से जुड़ी कार्रवाई तत्काल पूरी कराने के निर्देश दिए हैं। योगी सरकार ने नगर निकाय क्षेत्र में जलनिकासी की समस्या के समाधान के लिए पिछले दिनों बैठक की थी। इस बैठक में 55 नगर पंचायतों में चालू वित्तीय वर्ष में राज्य सेक्टर के सीवरेज और जलनिकासी योजना के लिए 37 करोड़ 10 लाख रुपये का बजट मंजूर किया। मैनपुरी की किशनी नगर पंचायत के लिए भी 109.47 करोड़ रुपये मंजूर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.