मोतिहारी, जून 29 -- सिकरहना। ढाका पुलिस ने सोमवार को बड़हरवा सीवन गांव निवासी परमशीला देवी को उसके घर से 60 बोतल नेपाली शराब सहित गिरफ्तार किया है। वहीं पचपकड़ी पुलिस ने रविवार को पचपकड़ी निवासी कामेश्वर चौधरी के घर के समीप से 49 बोतल नेपाली शराब बरामद की। साथ ही मामले में कामेश्वर चौधरी को गिरफ्तार भी किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए धंधेबाज उक्त शराब बिक्री के लिए छुपाकर रखे हुआ था। मामले में पकड़े गए धंधेबाज के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...