प्रयागराज, मार्च 6 -- प्रयागराज। खाड़ी देशों में जिले के 109 लोग अब तक फंसे हुए हैं। प्रशासन की ओर से जारी नंबर पर लोगों ने कॉल कर अपने परिजनों के वहां पर होने की बात बताई। मुंडेरा निवासी रामशंकर शुक्ल ने अपने बेटे आशुतोष के बहरीन में होने की सूचना दी। उन्होंने बताया कि पूरा परिवार वहीं हैं। वहीं फूलपुर के राजेंद्र प्रसाद गुप्ता भी बहरीन में फंसे हैं। नौकरी के लिए गए लोगों का अब तक हाल नहीं मिलने से परिजन यहां पर परेशान हैं। अब तक आई सूचना को जिला प्रशासन की ओर से केंद्र सरकार को भेजा जा रहा है, जिससे लोगों का पूरा विवरण जुटाया जा सके। जिले के 17 लोग दुबई में हैं तो दो लोग आबूधाबी में, 45 लोग सउदी में हैं, छह लोग कतर, 10 कुवैत, 11 संयुक्त राज्य अमीरात, चार बहरीन, दो स्पेन, दो मलेशिया, चार ओमान और दो लोग इजराइल में हैं। जिनका विवरण जिला प्...