सोनभद्र, जुलाई 13 -- अनपरा,संवाददाता। एनटीपीसी विंध्याचल ने 12 जुलाई 2026 को क्षेत्रीय ज्ञानार्जन संस्थान में परियोजना स्तरीय मेधा प्रतियोगिता-2026 के प्रारंभिक चरण का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 109 टीमों ने जूनियर, मिडिल, सीनियर (छात्र-छात्राएं) तथा कर्मचारी श्रेणियों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने ज्ञानऔर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रबन्धन के मुताबिक इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारों में सीखने की भावना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और उत्कृष्टता को बढ़ावा देना है क्योंकि ऐसी प्रतियोगिताएँ सभी प्रतिभागियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...