109 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद
हरदोई, अगस्त 23 -- हरदोई, संवाददाता। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनांतर्गत आज विधानसभा क्षेत्र सवायजपुर के कार्यक्रम स्थल गोमती लॉन एंड बैंक्वेट हॉल, माधौगंज में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विकास खंड भरखनी के 39, साण्डी के 38 तथा हरपालपुर के 32, कुल 109 नवविवाहित जोड़े शामिल हुए। कार्यक्रम में विधानसभा सवायजपुर के विधायक प्रतिनिधि रजनीश त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख एवं संबंधित नोडल अधिकारी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान नवविवाहित जोड़ों को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान किए जा रहे लाभों एवं सहायता की जानकारी दी गई। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों की ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.