109 खोए हुए मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिले
एटा, मई 17 -- एटा सर्विलांस, साइबर सेल एवं जनपदीय पुलिस टीम ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से लोगों के खोए मोबाइल वापस कराए। खोए हुए मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिले उठे। पुलिस ने करीब 16 लाख रुपये के मोबाइल बरामद किए है। जिन्हे पुलिस ने लोगों को सुपुर्द किया है। पुलिस लाइंस में प्रेसवार्ता करते हुए एसपी सिटी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि एसएसपी इलामारन जि के निर्देशन में गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु अभियान चलाया गया। अभियान एसपी सिटी श्वेताभ पाण्डेय, एएसपी अपराध योगेन्द्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण सर्विलांस सेल व साइबर सेल ने जनपद के थानों की पुलिस टीम के साथ समन्वय स्थापित कर कार्रवाई की। बताया कि आवेदकों ने सीईआईआर पोर्टल पर अपने मोबाइल गुम होने के संबंध थानों पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतों का संज्ञान लेकर 109 मोबाइल बरामद किए गए। आवेदक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.