108 वर्षीय संत अमृत साहब के निधन पर शोक
गंगापार, जून 20 -- क्षेत्र के मझिगवां अकेलवा गांव निवासी संत कबीर विचारधारा के संवाहक अमृत साहब के निधन पर लोगों ने शोक व्यक्त किया है। आकाशवाणी एवं दूरदर्शन में निर्गुण भजनों के गायक अमृत साहब का 108 वर्ष की अवस्था में गुरुवार रात निधन हो गया। शुक्रवार को क्षेत्रीय लोगों की उपस्थिति में उन्हें समाधिस्थ किया गया। अमृत साहब के निधनोपरांत करमा में डॉ अमरनाथ सिंह के आवास पर शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें विजय चितौरी, शंकरलाल मजूर, गजेन्द्र सिंह, जेपी शुक्ल, बेचनलाल गुप्ता, दीपनारायण पटेल रज्जन, धर्मचंद पटेल, मिश्रीलाल साहब, जेबी सिंह, राजमणि सिंह, राजेंद्र पटेल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.